फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Takula Wins In Sub Junior Category

सब जूनियर वर्ग में ताकुला, सीनियर वर्ग में ताड़ीखेत ब्लाक रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Takula Wins In Sub Junior Category
अल्मोड़ा जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में विजेता प्रतिभागी व अन्य - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग की ओर से एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुई जिला स्तरीय योग ओलंपियाड के सब जूनियर वर्ग में ताकुला, चौखुटिया, हवालबाग ब्लाक क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में ताड़ीखेत ब्लाक प्रथम, हवालबाग द्वितीय, चौखुटिया तृतीय रहे। चयनित बच्चे अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि योग को बेसिक और माध्यमिक स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से लागू कर शारीरिक शिक्षा को विषय से जोड़ा जाए। अध्यक्षता डीईओ (माध्यमिक) सत्यनारायण ने की। कार्यक्रम की संयोजक और स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता त्रिमुती ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिले के स्याल्दे, धौलादेवी, हवालबाग, भैंसियाछाना, द्वाराहाट, ताड़ीखेत, लमगड़ा, चौखुटिया, ताकुला ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक नीलम पुरी, भूपाल सिंह चिलवाल, प्रमोद मेहरा, दीपक वर्मा थे। संचालन जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, दीपक शाही, धन सिंह धौनी, गणेश शाही, नंदा भाकुनी, दिगंबर फुलोरिया, कमला बिष्ट, गीता शर्मा, हेमलता वर्मा, सोबन कनवाल, गणेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed