फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Take inspiration from Vajpayee's life

वाजपेयी के जीवन का अनुसरण कर प्रेरणा लें कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from Vajpayee's life
हवालबाग ब्लाक में सुशासन दिवस पर लगे स्टालों का निरीक्षण करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौ - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने धार की तूनी स्थित पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि वाजपेयी सबके मार्गदर्शक रहे। उनके नेतृत्व में केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बनी और उन्होंने देश में सुशासन की राजनीति शुरू की। उनके नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। वक्ताओं ने कहा कि अटल का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा। सभी कार्यकर्ता वाजपेयी के जीवन का अनुसरण कर उनसे प्रेरणा लेें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह, धर्मवीर आर्य आदि थे। भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित मेहता, भानु अधिकारी, पूर्व प्रमुख सूरज सिराड़ी, रंजीत सिराड़ी, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, रवि कार्की आदि थे। महिला मोर्चा ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर काव्य गोष्ठी आयोजित की। जिला महामंत्री लीला बोरा, प्रदेश मंत्री किरन पंत, प्रेमा मेर, नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल, पूनम पालीवाल, रेखा आर्या, लता पांडे आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल स्याल्दे ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रमों में गणेशी राम, प्रकाश गिरी, बबलू बलौदी, पूरन पंचोली, सुरेंद्र गोयल, रजनी पपनोई, विमला गोस्वामी, दान सिंह डंगवाल, अशोक तिवारी आदि रहे।
अटल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई
बागेश्वर/गरुड़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. उस्मान ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर फल और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में मो. साबिर, सुहेल खान, शाजिद खान, मो. काशिम, रहबर नाजिम, मोहित कुमार, नीरज कुमार, जय रावत, दिव्यांशु आदि रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के के जिलाध्यक्ष मो. उस्मान ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर फल और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में मो. साबिर, सुहेल खान, शाजिद खान, मो. कासिम, रहबर नाजिम, मोहित कुमार, नीरज कुमार, जय रावत, दिव्यांशु आदि रहे। वहीं गरुड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हरीश रावत की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों को साकार करने का निर्णय लिया। जन्मदिन समारोह में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, राजेंद्र बोरा, इंद्र सिंह बिष्ट, बहादुर कोरंगा, डीके जोशी, शशांक रावत, हेम रावत आदि थे। (संवाद)
ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लॉक में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन
रानीखेत/द्वाराहाट। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत समस्याएं उठीं। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के नाम संबोधन भी सुनाया गया।
ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने किसान सम्मान निधि को बढ़ाने और दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग उठाई। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। यहां भूमि संरक्षण अधिकारी नीतीश कुमार, एबीडीओ आनंद राम, जयपाल करगेती, जुगल किशोर पांडे, मंजीत भगत आदि थे। द्वाराहाट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। बीडीओ आलोक गार्ग्य, तहसीलदार लीना चंद्रा धामी आदि थे।
रानीखेत और द्वाराहाट में स्व. प्रधानमंत्री वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण
रानीखेत/द्वाराहाट। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा की रानीखेत और द्वाराहाट कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रानीखेत में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मोहन नेगी, सीमा जसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत आदि थे। बाद में महिला मोर्चा की नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, जिला मंत्री सीमा जसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट आदि को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में द्वाराहाट में महामंत्री महेश कैड़ा और राजा साह ने संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, युगल किशोर आर्य, ममता भट्ट आदि थे। (संवाद)
चौखुटिया
चौखुटिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण के चेयरमैन राजबीर सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुकेश पांडे, पूरन सिंह संगेला, जिलामंत्री सुरेंद्र मनराल आदि थे।
धौलादेवी
ब्लाक मुख्यालय में भारत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग और लोक निर्माण विभागों के स्टॉल लगाए गए। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम मोनिका, उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक दीपक मुरारी, मोहन सिंह मेहरा, बीडीओ उमेद गैड़ा ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग ने लाभार्थी रमेश चंद्र जोशी और नारायण सिंह को पावर विडर, दिनेश रावत और विशन सिंह को फ्लोर मिल चक्की प्रदान की। वहां दन्यां मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, योगेश भट्ट, दीपक नैनवाल, केशर सिंह बिष्ट, डॉ. युगल शर्मा आदि थे।
धौलछीना
धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हरबोला ने विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। हरबोला ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उ वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीडीओ केके पंत, तहसीलदार संजय कोहली, डीईओ हरीश रौतेल आदि मौजूद रहे। इधर विवेकांनद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से हवालबाग प्रक्षेत्र में किसानों को सम्मान निधि के बारे में जागरूक किया। निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने संस्थान में आए किसानों को संस्थान की गतिविधियों से रूबरू कराया।

भिकियासैंण
जीआईसी भिकियासैंण में मुख्य अतिथि खतीफ अहमद और अन्य लोगों ने पूर्व पीएम वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण विभाग ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। पीएम नरेंद्र के संदेश का सीधा प्रसारण भी टेलीविजन के माध्यम से सुनाया गया। वहां एसडीएम राहुल शाह, बीईओ हिमांशु नौगाई, कृषि अधिकारी अश्विनी गौतम, त्रिलोक सिंह, नरेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed