{"_id":"67c467f2835861a4ee088a1e","slug":"tadagatal-will-develop-into-a-lake-almora-news-c-8-hld1014-521302-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: झील के रूप में विकसित होगा तड़ागताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: झील के रूप में विकसित होगा तड़ागताल
विज्ञापन
वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने सर्वे कर जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वैज्ञानिकों के दल ने तड़ागताल का सर्वे कर इसे झील के रूप में विकसित करने की संभावना जताई है। जल्द इसका दूसरा सर्वे किया जाएगा और पर्यटन विकास की दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
वैज्ञानिक डॉ. गौतम रावत के नेतृत्व में 17 से 28 फरवरी के बीच तड़ागताल का भूगर्भीय सर्वे किया गया। बताया कि स्थायी झील के रूप में विकसित करने की संभावनाओं की दिशा में यह पहला सर्वेक्षण है। टीम ने यहां से आंकड़े जुटाए हैं। अगला सर्वे मई में होगा।
तड़ागताल सुधार समिति के अध्यक्ष बुद्धि सिंह बिष्ट ने इस पहल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि झील विकसित होती है तो भिकियासैंण, मासी, चौखुटिया और द्वाराहाट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में विस्तार होगा। सर्वे दल में डाॅ. केएस ल्यूरैई, डाॅ. मनीष मेहता, शुभ्रा मंडल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो-- 15 पी। जडागताल क्षेत्र का सर्वे करने वाला वैज्ञानिकों का दल। संवाद

फोटो