{"_id":"5eef9b7f8ebc3e431c235f0a","slug":"taal-of-wood-in-kakdighat-ranikhet-news-hld387030071","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकड़ीघाट शवदाह के लिए बने लकड़ी के टाल को बंद करने के फरमान से भड़के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकड़ीघाट शवदाह के लिए बने लकड़ी के टाल को बंद करने के फरमान से भड़के जनप्रतिनिधि
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती काकड़ीघाट क्षेत्र में शवदाह के लिए बने लकड़ी का टाल बंद करने को लेकर क्षेत्रवासियों में गुस्सा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि आसपास के ग्रामीणों का यह एकमात्र शवदाह स्थल है। टाल बंद करने के फरमान के बाद आम नागरिकों में भी आक्रोश है। करीब 150 से अधिक ग्राम पंचायतों के लोग शवदाह के लिए लकड़ी के टाल से लकड़ी लेते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल ने कहा कि टाल बंद होने से शवदाह में परेशानी होगी। उन्होंने राज्य मंत्री क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या को ज्ञापन भेजकर टाल बहाली की अपील की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल और विवेकानंद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश शासन के समय से काकड़ीघाट में शवदाह के लिए लकड़ी का टाल था। लेकिन, वन विकास निगम अब इसे बंद करने जा रहा है। ऐसे में अल्मोड़ा, नैनीताल जिले की करीब 150 ग्राम पंचायतों के लोग जो शवदाह के लिए काकड़ीघाट आते हैं, उन्हें दिक्कत हो जाएगी। भाजपा के मजखाली मंडल अध्यक्ष बिशन कनवाल ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या से वार्ता की है। मंत्री ने सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मंत्री ने वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को भी पत्र भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में सेवा समिति अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह आदि जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।