{"_id":"580a50924f1c1b716b706007","slug":"sweet-and-full-of-oil-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई और तेल के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई और तेल के सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई और तेल के पांच सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने लोधिया बैरियर पर परिवहन निगम की बस की चेकिंग की।
बस में लाई जा रही मिठाई का सैंपल लिया। इसके बाद लोधिया बाजार में दुकानों में खाद्य पदार्थों की चेकिग की और दो दुकानों से मिठाई के सैंपल जांच के लिए लिए।
विज्ञापन
उधर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने जैंती तहसील के शहरफाटक, लमगड़ा और भनोली तहसील के पनुवानौला, गुरुड़ाबांज कस्बे में 24 दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों से मिठाई और खाद्य तेल का एक-एक नमूना लिया गया। निरीक्षण दल में जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के अलावा पुलिस और राजस्व कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन