फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Long-absconding individual with non-bailable warrant arrested.

Almora News: लंबे समय से फरार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Long-absconding individual with non-bailable warrant arrested.
अल्मोड़ा। जिले में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत धौलछीना पुलिस को एक और सफलता मिली है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काफी समय से न्यायालय के सम्मुख पेश न होने वाले एक शातिर वारंटी अभियुक्त को धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक बिष्ट निवासी ग्राम नगरखान दौला, थाना धौलछीना के खिलाफ न्यायालय से क्रिमिनल केस और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सोमवार को सटीक सूचना पर उसे बाड़ेछीना बाजार से गिरफ्तार कर लिया, जिसे अब न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed