{"_id":"6acd27b68cb396a551062123","slug":"ramlila-performances-begin-at-numaishkhet-call-to-follow-the-ideals-of-lord-ram-almora-news-c-231-1-bgs1005-128672-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नुमाइशखेत में रामलीला मंचन शुरू, राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नुमाइशखेत में रामलीला मंचन शुरू, राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान
Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के नुमाइशखेत मैदान में रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन से ही मंचन के लिए क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह रहा।
रविवार की शाम रामलीला का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने किया। पहले दिन कलाकारों ने नट-नटी, रावण को वरदान और राम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन किया। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया। नट-नटी की भूमिका कंचन साह और अंजलि ने निभाई। गुलशन कक्कड़ रावण और पंकज पांडेय राजा दशरथ की भूमिका में नजर आए। इस मौके पर इंद्र सिंह परिहार, हरीश सोनी, मनोज साह, नवीन साह, मनोज पांडेय, उमेश साह, कंचन साह आदि मौजूद रहे।
गरुड़ और टीटबाजार में रामलीला मंचन का शुभारंभ-
गरुड़। नगर और टीटबाजार में कत्यूर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। दोनों स्थानों पर रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। गरुड़ में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का उद्घाटन पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, सभासद अंकित जोशी, विनोद भट्ट, डीके नेगी, मनोज पांडेय, विपिन तिवारी और घनश्याम जोशी ने किया। टीटबाजार में कत्यूर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सभासद हेम रावत, पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया, भुवन पाठक, संजय फर्स्वाण, हेम वर्मा, राहुल बिष्ट, दिग्विजय फर्स्वाण, अशोक रावत और दीपक गोस्वामी ने किया। कलाकारों ने सुंदर अभिनय कर दर्शकों को लुभाया।