फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Suggestions to lease land on condition of job

नौकरी की शर्त पर भूमि लीज पर देने का सुझाव

Sun, 12 Nov 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Suggestions to lease land on condition of job
चौखुटिया के धामदेवल में संयुक्त बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

 धामदेवल में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की बैठक में उनकी भूमि में हवाई अड्डा बनाने का विरोध किया गया। ग्रामीणों ने उनसे बातचीत किए बिना भूमि का सीमांकन करने पर रोष जताया। बैठक में रोजगार और सरकारी नौकरी की शर्त पर भूमि लीज पर देने का सुझाव भी रखा गया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत हाट, झलां, भैल्टगांव और उडलीखान आदि के ग्रामीणों की धामदेवल में हुई बैठक में वायुसेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में लामबंद होने की बात कही गई। ग्रामीणों का कहना है कि हवाई अड्डा बनने से उनकी उपजाऊ जमीन हाथ से चली जाएगी, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी की बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि प्रशासन द्वारा उनकी भूमि का सीमांकन तो किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए उनसे बात भी नहीं की गई। वक्ताओं ने सरकारी नौकरी और रोजगार की शर्त पर भूमि लीज पर देने का सुझाव भी रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि खेती ही ग्रामीणों की आजीविका का साधन है। इस उपजाऊ भूमि से कई ग्राम पंचायतों के लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं यदि जबरन हवाई पट्टी बनाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण अनशन और आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।


बैठक में प्रधान मोहन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश नायक, श्याम सिंह मेहरा, गिरीश चंद्र, जगत सिंह भाकुनी, गोविंद सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह व दीपक मैनाली आदि ने विचार रखे। संचालन मोहन सिंह ने किया। इस मौके पर झलां की प्रधान पूजा मेहरा, भैल्टगांव की दीपा देवी, भगवती देवी, प्रेमा देवी, महेंदर सिंह, नंदी देवी, माया देवी, जगत राम, कृपाल सिंह, गोपुली देवी, रेखा वर्मा, प्रकाश चंद्र, डूंगर सिंह, बहादुर सिंह, कृपाल सिंह, बचेसिंह, माया देवी, तारी राम आदि सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed