फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students were given information about Artificial Intelligence in a two-day science dissemination workshop.

Almora News: दो दिनी विज्ञान लोक व्यापीकरण कार्यशाला में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में दी जानकारी

Wed, 22 Nov 2023 08:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Nov 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about Artificial Intelligence in a two-day science dissemination workshop.
अल्मोड़ा। जीआईसी हवालबाग और उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यू कास्ट) की ओर से दो दिनी विज्ञान लोक व्यापीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि तकनीक का संतुलित प्रयोग मानव जीवन के लिए अधिक लाभकारी होगा।
विशिष्ट अतिथि जेएस रावत ने पर्यावरण के कई घटकों और प्राकृतिक स्रोतों के दोहन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जंगलों का विकास जरूरी है। लोगों के साथ निर्माण कार्यों के लिए इनके अवैज्ञानिक दोहन से प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो रहा है जो भविष्य के लिए गहरी चिंता का विषय है।
विज्ञापन

यू कास्ट के वैज्ञानिक डॉ. एसएस सामंत ने रोबोटिकस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे विषयों के ज्ञान को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेश चंद्र जोशी ने सूर्य, चंद्रमा और विभिन्न ग्रहों में होने वाली कई खगोलीय घटनाओं को समझाया। वहां कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कपिल नयाल, अशोक पंत, एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र मुस्यूनी, पीटीए अध्यक्ष गंगा मेहरा, लक्ष्मण राम सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article