{"_id":"6171b1d63e0d0b704c6e8158","slug":"students-protest-over-seats-almora-news-hld44214806","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटों की मांग को लेकर एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटों की मांग को लेकर एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला
विज्ञापन
एसएसजे विवि में कुलपति का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में बीएससी की सीटों में वृद्धि समेत तमाम मांगों के लिए एबीवीपी अल्मोड़ा इकाई मुखर हो गई है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुलपति (वीसी) का पुतला फूंका और प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की।
एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री राजन चंद्र जोशी ने कहा कि पांच अक्तूबर को अधिष्ठाता प्रशासन के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा था लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रत्येक कक्षाओं में 30 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएससी में स्व वित्त पोषित सीटों में प्रवेश देने की बात कही जा रही है। इसके लिए फीस करीब 16 हजार रुपये रखी गई है। इसके खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। वहां पर एसएफडी प्रमुख निर्मल तड़ागी, जिला संयोजक कमल नेगी, नीरज बिष्ट, वरुण कपकोटी, भारतेंदु कांडपाल, पकंज बोरा, रोहन भोजक आदि थे।
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के लिए प्रदर्शन
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव समेत चार सूत्री मांगों के लिए छात्र संघर्ष समिति में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को समिति के बैनर तले छात्र नेताओं ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में तालाबंदी की। छात्रनेताओं ने कहा कि छात्र हितों में वह कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव समेत अन्य मांगें उठा रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। छात्र हितों में जल्द से जल्द चुनाव करवाने के अलावा उन्होंने स्नातक प्रथम सेमेस्टर के बीएससी, बीकॉम, बीएफए और बीसीए में सीटें बढ़ाने, सेल्फ फाइनेंस की सीटों को समाप्त कर उन्हें सामान्य सीटों में समायोजित करने की मांग उठाई। वहां पर आशीष जोशी, उज्ज्वल जोशी, राहुल अधिकारी, संजू सिंह, अभिषेक बनौला, पंकज कनवाल, सोनू चौहान, उमेश बिष्ट आदि थे।