फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students preparing to intensify movement with new strategy

नई रणनीति के साथ आंदोलन तेज करने की तैयारी में छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Students preparing to intensify movement with new strategy
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। रविवार को 14 वें दिन छात्र सांकेतिक धरने पर डटे रहे। मांगें पूरी नहीं होने पर छात्रों ने सोमवार से नई रणनीति के साथ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कोरोना काल में परीक्षा कराने के विरोध समेत छात्रों को प्रमोट करने, अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा नहीं करवाने आदि मांगों को लेकर छात्र 14 दिनों से लगातार सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। रविवार को एनएसयूआई के जिला सचिव विपुल कार्की ने कहा कि छात्र हितों में मांगें अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। विवि प्रशासन को छात्रों के स्वास्थ्य की कोई फिक्र नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन को शीघ्र ही उनकी बात माननी होगी। इस दौरान अब तक मांगें पूरी नहीं हो पाने से नाराज छात्रों ने अब सोमवार से नई रणनीति के साथ आंदोलन तेज करने की बात कही है।
विज्ञापन

छात्रों के स्वास्थ्य के साथ प्रशासन ने यदि खिलवाड़ किया तो संगठनों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे। पूर्व में ही छात्रों की मांगों को यलो आर्मी, एनएसयूआई, गोल्डन ब्वॉइज और ब्ल्यू आर्मी समर्थन दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, पूर्व छात्रसंघ महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव चंदन बहुगुणा ,दीपक कनवाल, राकेश भंडारी, पुष्कर सिंह बिष्ट, मनीष टम्टा , कोषाध्यक्ष प्रशांत टम्टा समेत तमाम पूर्व छात्रनेताओं ने समर्थन दिया। नितिन रावत, अमित बिष्ट, गोपाल मेर, नीरज डंगवाल, अमन पाठक, लोकेश तिवारी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed