{"_id":"5f0eff3c8ebc3e63785ee212","slug":"students-demonstrated-in-lamgada-college-almora-news-hld389783558","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा महाविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन, तालाबंदी भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा महाविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन, तालाबंदी भी की
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में बुधवार को छात्रों ने कोरोनाकाल में परीक्षा कराने के निर्णय का विरोध किया। छात्रों ने प्रदर्शन करने के साथ महाविद्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेज शीघ्र पहले और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट करने की मांग उठाई।
लमगड़ा कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्या के माध्यम से कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 के दौरान महाविद्यालय में परीक्षा में सम्मलित हो पाना मुश्किल है। कोरोनाकाल में परीक्षा करवाने का फैसला पूरी तरह गलत है। परीक्षा करवाने का निर्णय लेकर छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
इस दौरान छात्रों ने पहले और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को प्रमोट नहीं किया गया तो सभी पदाधिकारी और छात्र आगामी परीक्षा का विरोध करेंगे। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतवानी भी दी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कपकोटी, छात्र नेता संजय कुमार, पूर्व छात्रसंध अध्यक्ष हिमांशु नगरकोटी, मनोज सिंह ढैला, कमलेश कनवाल, गोविंद सिंह, गोकुल, रमेश नयाल, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।