फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student will get knowledge.

अल्मोड़ा: बगैर इंटरनेट से मोबाइल पर विज्ञान का ऑनलाइन ज्ञान ले सकेंगे छात्र

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Student will get knowledge.
अल्मोड़ा। अब बगैर इंटरनेट के हाईस्कूल के छात्र मोबाइल पर विज्ञान का ज्ञान ले सकेंगे। जीआईसी भगतोला में तैनात विज्ञान के शिक्षक विमलेश की यह पहल रंग लाई है। उन्होंने संचारविहीन क्षेत्र के छात्रों की समस्या को देखते हुए खुद के संसाधनों से बगैर इंटरनेट संचालित होने वाली एजुकेशनल एप्लिकेशन तैयार किया है। इसके माध्यम से हाईस्कूल के छात्रों को विज्ञान विषय के प्रश्नों के उत्तर सहित अन्य ज्ञान आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

जीआईसी भगतोला के शिक्षक विमलेश ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई। संचार सेवा की बदहाली से कई छात्रों की पढ़ाई बाधित रही। ऐसे में उन्होंने छात्रों की इस समस्या का हल निकालने की ठानी जिसमें वह सफल रहे हैं। खुद के संसाधनों व अपने ज्ञान का प्रयोग करते हुए उन्होंने एजुकेशनल एप्लिकेशन स्टडी विंडो क्लास 10 सोल्यूशन तैयार किया है जो बगैर इंटरनेट के संचालित होगा। इस एप्लिकेशन के जरिए हाईस्कूल के छात्र विज्ञान विषय का पूरा ज्ञान ले सकते हैं। इसमें विज्ञान के हर प्रश्न का उत्तर मिलेगा और पूरी किताब इस पर छात्र देख सकते हैं। कहा कि दूरस्थ व संचार विहीन क्षेत्रों के छात्रों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होगी एप्लिकेशन
अल्मोड़ा। विमलेश ने कहा कि इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए एक बार इंटरनेट की जरूरत होगी। प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस एप्लिकेशन के एंड्रायड फोन पर डाउनलोड होते ही यह बगैर इंटरनेट के भी काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विज्ञान विषय पर फुल एनीमेटेड फ्री ऑनलाइन कोर्स भी संचालित करेंगे जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख से अधिक बच्चों तक है शिक्षक की पहुंच
अल्मोड़ा। हवालबाग के जीआईसी भगतोला में तैनात शिक्षक के इस एप्लिकेशन के माध्यम से छह लाख बच्चों तक पहुंच है। इस एप्लिकेशन का शुभारंभ सितंबर 2022 में सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी और नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। सभी ने शिक्षक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बच्चों को आसानी से विज्ञान का ज्ञान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed