फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students, enraged by the implementation of 50 percent reservation, climbed onto the roof of the building

अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव में 50% आरक्षण का विरोध, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के दावेदार छत पर चढ़े

Mon, 21 Sep 2026 06:08 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के छह पदों पर छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में सोमवार को दो संभावित छात्र प्रत्याशी परिसर की छत पर चढ़ गए। उन्होंने आदेश वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Students, enraged by the implementation of 50 percent reservation, climbed onto the roof of the building
कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के दावेदार छत पर चढ़े। - फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिए आरक्षित होने से इन पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे छात्र प्रत्याशियों के सपनों पर पानी फिर गया है। इस फरमान के विरोध में एसएसजे परिसर में कोषाध्यक्ष पद से संभावित प्रत्याशी आशीष संतोलिया और संयुक्त सचिव पद से संभावित दावेदार तिलक कुमार परिसर की छत पर चढ़ गए। उन्होंने अपना आक्रोश जताते हुए इस आदेश को फौरन वापस लेने की मांग उठाई। परिसर प्रबंधन के उनकी बात को विश्वविद्यालय स्तर पर रखने के आश्वासन के बाद किसी तरह छात्र छात से नीचे उतरे।एसएसजे विश्वविद्यालय शासन की ओर से जारी नए निर्देश के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव में अब छह पदों पर 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित किए गई हैं। ऐसे में अब छात्रा उपाध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर छात्र प्रत्याशी अब चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ऐसे में इन पदों में चुनाव जीतने का सपने देख रहे संभावित छात्र प्रत्याशी के चेहरों पर मायूसी है।

विज्ञापन


इस आदेश के विरोध में सोमवार को कोषाध्यक्ष और उपसचिव पद के संभावित प्रत्याशी परिसर की छत पर चढ़ गए। संभावित प्रत्याशियों ने कहा कि यह आदेश काफी देर से जारी किया गया है। इस छात्रसंघ चुनाव के लिए वह शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ तैयारियों मेें जुट गए थे। चुनाव के ठीक पहले यह आदेश जारी करना पूरी तरह गलत है। कहा कि छात्र हितों में नए सत्र से यह नियम लागू किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि इस फरवान को वापस नहीं लिया तो उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। परिसर प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को विश्वविद्यालय स्तर पर रखा जाएगा। इसके बाद आक्रोशित छात्र छात से नीचे उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed