{"_id":"6ab6bed0703f7745700fb819","slug":"almora-bageshwar-highway-closed-from-8-pm-tonight-until-tomorrow-morning-almora-news-c-232-1-shld1002-149163-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा-बागेश्वर हाईवे आज रात आठ बजे से कल सुबह तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा-बागेश्वर हाईवे आज रात आठ बजे से कल सुबह तक बंद
Sat, 26 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर अल्मोड़ा बुक डिपो के निकट ह्यूम पाइप से स्कपर (पुलिया) निर्माण के चलते 26 सितंबर की रात आठ बजे से 27 सितंबर की सुबह आठ बजे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य को सुरक्षित और तेजी से पूरा करने के लिए करबला तिराहे से टैक्सी स्टैंड तक मार्ग को 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 27 सितंबर की सुबह आठ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद