फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSP review meeting; emphasis on strengthening the organization at the booth level

Almora News: बसपा की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
BSP review meeting; emphasis on strengthening the organization at the booth level
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अल्मोड़ा इकाई ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को चौखुटिया में पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि प्रकाश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा देवी, जिला महासचिव सुंदर लाल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, विधानसभा महासचिव कैलाश चंद्र समेत सोनी, दिनेश चंद्र, प्रकाश राम, रमेश चंद्र और भवन चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed