{"_id":"599475704f1c1bdf778b4886","slug":"student-leader-on-successive-fasting-to-pursue-admission-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश तिथि आगे बढ़ाने को लेकर छात्र नेता क्रमिक अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश तिथि आगे बढ़ाने को लेकर छात्र नेता क्रमिक अनशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज में क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों में प्रवेश तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने यहां कॉलेज परिसर में दो दिनी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की तिथि समाप्त होने के कारण अधिकांश छात्र छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं। पूर्व में भी विवि प्रशासन को कई बार ज्ञापन भेजे गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते छात्र-छात्राओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पीजी कॉलेज रानीखेत के छात्र नेता प्रवेश तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। पूर्व में कई बार एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी भेजे जा चुके हैं। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो रही है। इधर, आक्रोशित छात्र नेताओं ने यहां परिसर में दो दिनी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। प्राचार्य डॉ. चंद राम के माध्यम से कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि ऑनलाइन प्रवेश तिथि खत्म होने के कारण कई छात्र-छात्राएं कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। चेतावनी दी कि यदि अब भी प्रवेश प्रक्रिया की तिथि आगे नहीं बढ़ाई गई तो छात्र आमरण अनशन शुरू कर देंगे। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत सिंह अधिकारी, पूर्व सचिव हिमांशु प्रसाद, निखिलेश बिष्ट, अर्पित नेगी, प्रतीक नेगी, गौरव मेहरा, प्रशांत नेगी, कार्तिक असवाल, छात्रा उपाध्यक्ष शैफाली गौडियाल, मोहित अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन