फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strike started

वसकास संघर्ष समिति का तहसील सल्ट प्रांगण में धरना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Strike started
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकास संघर्ष समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल को पीपीपी मोड में देने के विरोध समेत क्षेत्र की पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर तहसील कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल को सुविधा संपन्न बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल को सुविधा संपन्न बनाने के बजाय पीपीपी मोड में दे रही है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपखंड कार्यालय शशिखाल और मानिला में स्थायी अवर अभियंता और सहायक अभियंता की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने झिमार भिताकोट मोटर मार्ग के पिछले डेढ़ दशक से लंबित कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने, मौलेखाल से डोटियाल तक खस्ताहाल सड़क पर डामर करने, मरचूला से डोटियाल तक सभी बाजारों में सार्वजनिक शौचालय और पानी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरकराम स्मारक रोड झिमार से तल्ला बिरलगांव तक शीघ्र बनाई जाए। गड़कोट धतूरी खत्ता पंपिंग योजना निर्माण का कार्य करवाया जाए। इसके अलावा स्टेट बैंक की पैसिया शाखा में कर्मचारियों की नियुक्ति, कंप्यूटरों और प्रिंटर को दुरुस्त करने की मांग की, ताकि खाताधारकों को सुविधाएं मिल सके।

धनगाड़ी और मोहान पर पुल निर्माण करने, दूरसंचार व्यवस्था को दुरुस्त करने, लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की भी मांग उठाई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने पर गोविंद बल्लभ उपाध्याय, अमित रावत, शीशपाल, संजय सिंह रावत, गागुली देवी, सरूली देवी, तुलसी देवी, चंदन सिंह मनराल, मोहन चंद्र शर्मा, विरेंद्र शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed