फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strike against Gandhi Bill in Gandhi Park

कृषि विधेयक के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strike against Gandhi Bill in Gandhi Park
कृषि विधेयकों के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से किसान विरोधी विधेयक संसद में पारित करने का आरोप लगाते अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर किसान सभा समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि छह साल के कार्यकाल में मोदी सरकार का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कारपोरेट परस्त मोदी सरकार पूरी तरह से साम्राज्यवादी ताकतों के आगे घुटने टेक चुकी है। सरकार को जनता के दु:ख दर्द से कोई लेनादेना नहीं रह गया है। सरकार एक के बाद एक अदूरदर्शी निर्णय लेकर जनता की तकलीफों को बढ़ा रही है। जनता बेरोजगारी, भुखमरी, महंगाई से बुरी तरह जूझ रही है और सरकार मजदूर, किसान विरोधी निर्णयों से जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। इसके अलावा जनता की एकता को बांटने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान विरोधी विधेयक भारतीय खेती और देश के किसानों को बर्बाद कर देगा। समूचे कृषि क्षेत्र को एग्रो कॉरपोरेट के हवाले करना न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था को खात्मे की ओर ले जाएगा। सार्वजनिक वितरण व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जाएगी। यह विधेयक देश की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर देगा। उन्होंने केंद्र से इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है। धरने में उत्तराखंड किसान सभा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा, सीटू, दलित शोषण मुक्ति संगठन के दिनेश पांडे, आरपी जोशी, यूसुफ तिवारी, मुमताज अख्तर, अरुण जोशी, योगेश कुमार, स्वप्निल पांडे, सुनीता पांडे, ममता, पूनम तिवारी, जया पांडे, मुन्नी पांडे, प्रमोद जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठनों के आंदोलन को उलोवा का समर्थन
अल्मोड़ा। किसानों की जायज मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलन को उत्तराखंड लोक वाहिनी ने समर्थन जताया है। वर्चुवल बैठक में वक्ताओं ने केंद्र द्वारा लाए गए विधेयकों को किसानों के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को नहीं मिल पाएगा और छोटे किसान बरबाद हो जाएंगे। साथ ही खाद्यान्न सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर भी असर पड़ेगा। जमाखोर कृत्रिम अभाव पैदा कर महंगाई को बढ़ावा देंगे। मांग की कि सरकार को किसानों और नागरिकों की सुविधाओं के उचित प्रबंध करे। बैठक में जगत रौतेला, पूरन चंद्र तिवारी, जंग बहादुर थापा, सुशीला धपोला, अजय मित्र बिष्ट, अजय मेहता, हरीश मेहता, दयाकृष्ण कांडपाल आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed