फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stockmen will benefit animal damage insurance

पशुपालकों को मिलेगा पशु क्षति का बीमा लाभ

Thu, 17 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 17 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पालतू पशुओं की दुर्घटना में मौत होने पर सभी पशुपालकों को अब पशु क्षति का बीमा लाभ मिलेगा। उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से काश्तकारों के पालतू पशुओं की बीमा शुरू हो गया है। एपीएल परिवार के पशुपालक प्रीमियम की चालीस फीसदी और बीपीएल, एससी एसटी वर्ग के पशुपालक बीस फीसदी फीसदी धनराशि देकर पशुओं का बीमा करा सकते हैं। पशुपालकों को पशु बीमा लाभ तीन वर्षों तक के लिए मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश काश्तकार पशुपालन से आजीविका चलाते हैं।

विज्ञापन


ऐसी स्थिति में कोई भी दुर्घटना होने पर पशुओं की मौत होने पर उन्हें कोई बीमा लाभ नहीं मिलता था। बैंक से ऋण लेकर खरीदे जाने वाले पशुओं का ही बीमा लाभ पशुपालकों को मिलता था। अब सरकार ने उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से पालतू पशुओं का बीमा कराने की नई योजना शुरू की है। योजना के तहत काश्तकार अपने पांच बड़े पशु गाय, भैंस, घोड़ा, खच्चर, गधा अथवा भेड़, बकरी, सुअर, खरगोश जैसे 50 पशुओं का बीमा करा सकते हैं। शासन ने पशुओं के बीमे के लिए ओरियंटल इंश्योरेंश कंपनी को नामित किया है।
विज्ञापन


पशुपालक संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर जानवरों का बीमा करा सकते हैं। इंश्योरेंश कंपनी बीमा कराने वाले पशु के कान में टैग भी लगाएगी। प्रीमियम की धनराशि में भी शासन ने छूट दे रखी है। एपीएल वर्ग के पशुपालक को जानवरों का बीमा कराने पर प्रीमियम की धनराशि की 40 फीसदी और बीपीएल, एससी, एसटी वर्ग के पशुपालक को 20 फीसदी धनराशि देनी होगी और पशु का तीन साल की अविधि के लिए बीमा होगा। इस अवधि में पशु क्षति के मामले में उसे पशु का बीमा क्लेम मिलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी ने बताया कि जिले में 15 फरवरी से योजना शुरू हो गई है। अब तक दो सौ से अधिक पशुओं का बीमा कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed