{"_id":"58adb9764f1c1b3d32b23a97","slug":"ssb-will-form-a-separate-unit-for-disaster-relief-dg","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत के लिए एसएसबी की अलग यूनिट बनेगी : डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत के लिए एसएसबी की अलग यूनिट बनेगी : डीजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 22 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
परेड की सलामी लेतीं डीजी।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी सेक्टर मुख्यालय में रानीखेत सीमांत के छठे स्थापना दिवस के मौके पर यहां एसएसबी मुख्यालय में भव्य परेड के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि एसएसबी की महानिदेशक अर्चना रामा सुंदरम की मौजूदगी में जवानों ने कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा धुन के बीच आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्चना रामा सुंदरम ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य के लिए आपदा प्रबंधन यूनिट बनाई जाएगी ताकि आपात स्थिति में जवानों की मदद से लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा एसएसबी जल्द ही भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के साथ एक एमओयू साइन करने जा रही है जिससे जवान और उनके परिवार के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों की जनता को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। महानिदेशक ने जवानों द्वारा विषम परिस्थिति में सीमाओं की निगरानी के साथ आंतरिक सुरक्षा और अन्य कार्यों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इससे पूर्व डीजी ने परेड की सलामी ली और अधिकारियों और जवानों को महानिदेशक पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन
महानिरीक्षक श्याम सिंह ने अब तक एसएसबी जवानों द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि सीमाओं की रक्षा के साथ साथ एसएसबी ने ह्यूमन टरैफिकिंग के कई मामले पकड़े। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर सीमांत मुख्यालय की पुस्तिका गुलदार और एटलस का विमोचन भी किया। परेड का नेतृत्व उप सेनानायक 49वीं वाहिनी रजनीश कुमार मोराल और सहायक सेनानायक अनीस केएम ने किया। इस मौके पर जवानों ने जूडो, योगा, लाठी चलाने आदि का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी, पीलीभीत से एके दास, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, द्वितीय कमान अधिकारी सचिन कुमार, उप कमांडेंट जीसी पांडे, एचसी बिष्ट, आरसी भारद्वाज, एसके सिन्हा, सुधीर नेगी समेत भूतपूर्व जवान और उनके परिवार समेत नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन