फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sriram Coronation soon

Almora News: रावण का वध कर अयोध्या पहुंचे श्रीराम

Sat, 07 Jun 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sriram Coronation soon
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। नव चेतना विकास समिति जौरासी में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन संपन्न हो गया है। उधर, क्षेत्र के गुमटी व सराईखेत में रामलीला मंचन जारी है। जौरासी में मंचन के आखिरी रोज कुंभकरण, अहिरावण व रावण बध के बाद विभीषण को लंकापति बनाने का प्रसंगों का शानदार मंचन हुआ। इसके बाद राम का अयोध्या लौटने और शंखध्वनि के बीच उनका राजतिलक का मनमोहक प्रसंग प्रस्तुत हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। निर्देशक रघुवर पटवाल के निर्देशन में महेश गिरी ने संगीत में साथ दिया जबकि मुख्य पात्रों महक बिष्ट ने राम, महक बंगारी ने लक्ष्मण, खुशी पटवाल ने सीता व कैलाश बेलवाल ने रावण की भूमिका निभाई। अंत में प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में बाला दत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल समेत तमाम लोग शामिल रहे। शनिवार को रामलीला स्थल पर हवन व भंडारा होगा।
गुमटी में शुक्रवार को सातवें दिन सबरी प्रसंग, हनुमान-राम मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बाली बध, लंका दहन के प्रसंगों का सुंदर मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की हर रोज भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सराईखेत में पांचवें दिन की रामलीला में राम केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप प्रसंगों का मंचन हुआ। पात्रों के सुंदर अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed