{"_id":"1f043f2083220f8135be6df41a7527d0","slug":"speaker-arrived-in-remote-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद पहला बार विधायक पहुंचे दोघोड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद पहला बार विधायक पहुंचे दोघोड़िया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लाक के दूरस्थ गांव दोघोड़िया पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। आजादी के बाद दोघोड़िया गांव पहुंचने वाले श्री कुंजवाल पहले विधायक हैं। गांव पहुंचे पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्य के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
करीब सात किमी की पैदल दूरी तय करने के बाद कुंजवाल दोघोड़िया पहुंचे। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों में मूलभूत सुविधाएं जुटाए बगैर विकास कार्यों का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है। कुंजवाल ने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होकर दबाव बनाने और जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने, आधार कार्ड बनाने को गांव में शिविर लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे निकट स्थित नैनीताल जिले के जूनियर हाईस्कूल थली में पढ़ने जाते हैं। गांव और स्कूल के बीच गौला नदी में पुल नहीं होने से बच्चों को काफी परेशानी हती है।
विज्ञापन
उन्होंने नदी में पुल निर्माण और गांव में स्थित मंदिरों के सुंदरीकरण की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहरफाटक दोघोड़िया सड़क को प्राथमिक चरण की स्वीकृति मिली है। वन भूमि हस्तांतरण की पत्रावली गतिमान है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। उन्होंने जून 2016 तक गौला नदी में पुल बनाने का आश्वासन दिया।
कुंजवाल ने गांव के मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए। इस मौके पर राधाकृष्ण थुवाल, प्रधान पानदेव थुवाल, दीवान राम आर्या, मोहन थुवाल, पूर्णानंद, नगर अध्यक्ष दया किशन, विशन सिंह फर्त्याल, देवीदत्त, गंगा सिंह आदि मौजूद थे।