{"_id":"6cf47ed09d0eeda0727bb62b9f1ccde6","slug":"sony-won-in-the-mini-marathon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन दौड़ में सोनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन दौड़ में सोनी ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भिकियासैंण की एनसीसी इकाई द्वारा मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन
दौड़ में सोनी चौहान, हेमा बिष्ट, किरन गोस्वामी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। तहसील परिसर से शुरू हुई तीन किमी की मिनी मैराथन दौड़ में 50 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत छात्राओं ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। इससे पूर्व सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। इस मौके पर तहसीलदार राधेराम आर्या, प्रधानाचार्य डॉ. इंद्रा पांडे, पंकज बिष्ट, दीपा, सीता शर्मा, एकता रस्तोगी, हेमलता, महिपाल सिंह, खुशाल नेगी, गणेश चंद्र आदि मौजूद थे।