फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Somewhere negligence and aggravation in the village

कहीं लापरवाही और न बढ़ा दे गांव में संक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Somewhere negligence and aggravation in the village
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत हरड़ा गांव विकासखंड में सबसे अधिक संक्रमित वाला गांव हैं। ऐसे में संक्रमित होने के बावजूद भी कुछ लापरवाह ग्रामीण खुलेआम घूम रहे हैं। शादी-विवाह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घूमने से संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बन गया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उपचार और जांच के लिए पहुंच रही है लेकिन जागरूकता के अभाव में यहां संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को 405 आबादी के हरड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 162 लोगों की कोरोना जांच को सैंपल लिए थे। इसमें से 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ये किसी गांव में अब तक मिले संक्रमितों में सर्वाधिक है। गांव के जनप्रतिनिधियों की मदद से क्षेत्र में विभाग की टीम लगातार आवश्यक दवाइयां मुहैया करवा रही हैं। मरीजों को आवश्यक दवाओं की किट देते हुए स्वास्थ्य परामर्श भी दिए जा रहे हैं। अब भी गांव में कुछ लोगों को वायरल बुखार की शिकायत है। हालांकि गांव में अधिकतर लोगों ने शादी-विवाह समारोह से दूरी बनाई हुई है। लेकिन फिर भी कुछ लापरवाह लोग संक्रमित होने के बाद भी होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की स्थिति में सुधार हो रहा है। सभी संक्रमितों को गांव जाकर दवा बांट दी गई है। दो दिन बाद गांव में फिर जांचे की जाएंगी। संक्रमितों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग चिंतित है। सभी संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों, कार्मिकों के नंबर भी उपलब्ध कराएं गए हैं। - डॉ. संजीव शुक्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को बढ़ता देख गांव में सख्ती की जा रही है। होम आइसोलेशन का पालन नहीं करने और बाजारों में घूमने वालों की शिकायत पर गांव का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई। नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए उन्हें घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है। - पंकज शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक हरड़ा।
जागरूकता के साथ ही गांव और परिवार को बचाया जा सकता है। गांव की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार होम आइसोलेशन में समस्याएं आ रही हैं गांव में घर की अकेली महिला पॉजिटिव है इस हाल में बच्चों को अलग रखना संभव नहीं हो पा रहा है। फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - पूरन सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान।

ग्रामीणों को हल्का वायरल बुखार है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर गांव में दवा बांट रहे हैं। लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। नियमों का पालन कर गांव को संक्रमण से मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - नवीन रावत, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed