{"_id":"fb62a2d177c1dacfdb316eb049849e91","slug":"slow-angry-mp-tamta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से सांसद टम्टा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से सांसद टम्टा नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अजय टम्टा ने विकास भवन में हुई जिला स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में पेयजल योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल योजनाओं का निर्माण समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। योजनाओं के कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जिले में लकड़ी के विद्युत पोल बदलने के भी निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंचे इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांव तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव विद्युत से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले में विद्युत पोल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने उरेडा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जल संचय, जल संरक्षण, संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से करने को कहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जो भी मोटर मार्ग निर्माणाधीन हैं उन्हें समय पर पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने कहा कि संबंधित अधिशासी अभियंता स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों पर पैनी निगाह रखें।
उन्होंने कृषि अधिकारी को जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालय, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को पेंशन योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि सल्ट, स्याल्दे क्षेत्र जैविक खेती के लिए उपयुक्त है। उन्होंने सांसद के सामने कई समस्याएं रखी। बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, हवालबाग क्षेत्र प्रमुख सूरज सिराड़ी, क्षेत्र प्रमुख भैंसियाछाना हरीश बनौला, क्षेत्र प्रमुख चौखुटिया बिशन राम, डीडीओ डीडी पंत आदि मौजूद थे।