फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   shutdown taken after debris came in electricity hous

मलबे ने गुल की अल्मोड़ा शहर की बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
shutdown taken after debris came in electricity hous
अल्मोड़ा। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक बार फिर अल्मोड़ा में तेज बारिश हुई। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद लक्ष्मेश्वर स्थित बिजली घर के यार्ड और ट्रेंच में मलबा घुस गया। बिजली कर्मियों ने आनन-फानन में बिजली घर से शटडाउन लिया। इससे करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। कर्मियों ने यार्ड से मलबा हटाया। इधर बारिश से कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के फ्यूज भी फट गए हैं। इससे कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन

लक्ष्मेश्वर बिजली घर से लक्ष्मेश्वर, जाखनेदवी, कपीना, कर्नाटकखोला, मालरोड, नंदादेवी, पश्चिमी पोखरखाली, रानीधारा, थपलिया, लोअर मालरोड आदि इलाकों को बिजली आपूर्ति होती है। शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। ऊपरी क्षेत्रों से पानी और मलबा बहकर लक्ष्मेश्वर स्थित बिजली घर के यार्ड और ट्रेंच में भर गया। बिजलीघर के कर्मियों ने ऐहतियात के लिए शटडाउन कर बिजली काट दी। इससे बिजली घर से लाभान्वित होने वाले इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय कर्मियों ने बिजली घर के यार्ड और ट्रंच में आए मलबे को हटाया। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। इधर बारिश और तेज हवाएं चलने के दौरान कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फट गए, जिससे कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। विभाग के एसडीएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि बिजली घर में आए मलबे को हटा लिया गया है। जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फटे हैं। विभागीय कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे हैं। जल्द ही सभी इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर गोलना करड़िया में पापुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ धराशायी होकर वन विभाग की पौधशाला में गिर गए। इससे वहां कई पौधों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed