फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sharda School winner in hockey competition

Almora News: हॉकी प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल विजेता

Mon, 28 Aug 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Aug 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Sharda School winner in hockey competition
शारदा पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता खिलाड़ी पदक के साथ। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज और अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिला स्तरीय अंडर-16 महिला हॉकी फाइनल मुकाबले में शारदा पब्लिक स्कूल ए ने शारदा पब्लिक स्कूल बी को 3-2 से पराजित किया।

पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबला में शारदा पब्लिक स्कूल बी ने शारदा पब्लिक स्कूल ए को 4-3 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक राजेंद्र कनवाल, शुभम् कांडपाल, अनिता पवार, मेघा अलमिया, पायल गोस्वामी, ज्योति बिष्ट रहे। जिला स्तरीय इंटर स्कूल ओपन शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दिव्यांकर प्रताप सिंह, ईशान शर्मा, अभिषेक राज, बालिका वर्ग में वर्णिका डालाकोटी,वर्णिका भोज, निधि चौधरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अंडर-11 बालक वर्ग में जाग्रत कांडपाल, शाश्वत पंत, बालिका वर्ग में नविका डालाकोटी, प्रतिभा क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे।
विज्ञापन


अंडर-9 बालिका वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल की यशस्वी रावत, आरवी बर्थवाल क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहे। शारदा पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा रहे। उन्होंने अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने आभार जताया। वहां प्रो. आराधना शुक्ला, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed