फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Several people, including an elderly woman, were injured in a dispute.

Almora News: आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला सहित कई घ्ाायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Several people, including an elderly woman, were injured in a dispute.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जनपद के गधौली गांव में आपसी विवाद के चलते बुजुर्ग महिला, उसकी बहुओं और भाइयों को पीटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रधुली देवी (68), पत्नी स्व. जगत सिंह, निवासी ग्राम गधौली पोस्ट पिल्खा ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर गांव के ही पवन सिंह बोरा, उसकी माता चंपा बोरा एवं पिता लाल सिंह बोरा पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे पवन सिंह बोरा व उसकी माता ने पीड़िता की बहू भगवती कनवाल को घर के आंगन में लगे लोहे के खंभे को हटाने के लिए बुलाया। आरोप है कि मना करने पर दोनों ने उसको पीटा जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

बीच-बचाव के लिए पहुंची पीड़िता रधुली देवी को भी पीटा गया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचीं अन्य बहुएं लीला कनवाल और जानकी देवी के साथ भी आरोपियों ने गालीगलौज किया और उनकी पिटाई की। इस दौरान लीला कनवाल को गंभीर चोटें आने पर टांके लगाने पड़े जबकि जानकी देवी को भी चोटें आईं।इसके बाद बीच-बचाव में आए पीड़िता के भाइयों गोविंद सिंह (65) और विशन सिंह (58) की भी पिटाई की गई जिससे वे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने लोहे के एंगल और डंडों से हमला किया तथा। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां आरोपी पहुंचकर धमकाते रहे। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी उनके परिवार को पीटने की घटना हो चुकी है जिस पर ग्राम पंचायत स्तर पर माफी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed