फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Schedule released for by-elections to 856 vacant panchayat seats in Almora.

Almora News: अल्मोड़ा में पंचायतों के 856 रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी

Mon, 28 Sep 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Schedule released for by-elections to 856 vacant panchayat seats in Almora.
अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 854, ग्राम प्रधान के एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर चुनाव होगा। न्यायालय के स्थगन आदेश वाले पद इसमें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र 30 सितंबर और एक अक्तूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच तीन अक्तूबर को होगी। नाम वापसी चार अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक होगी। पांच अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 12 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 14 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। ग्राम पंचायत सदस्य के सबसे अधिक 100 पद सल्ट में रिक्त हैं। ताड़ीखेत में 99, सल्ट में 100, स्याल्दे में 94, भिकियासैंण में 92, द्वाराहाट में 90, लमगड़ा में 86, हवालबाग में 68, ताकुला में 67, चौखुटिया में 64, धौलादेवी में 57 और भैंसियाछाना में 37 पदों पर चुनाव होगा। इसके अलावा ताकुला में ग्राम प्रधान और भिकियासैंण में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक-एक पद रिक्त है। नामांकन पत्र संबंधित विकासखंड मुख्यालय से 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक लिए जा सकेंगे। चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर होंगी।
विज्ञापन


पंचायत उपचुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता मतगणना पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अंशुल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 25 सितंबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव कराया जा रहा है, वहां चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता के नियम लागू रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed