{"_id":"5a08301e4f1c1b87698bae31","slug":"save-ramganga-children-raise-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्चों ने रामगंगा बचाओ जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने रामगंगा बचाओ जागरूकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा बचाओ जागरूकता रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन संस्था के ग्रीन क्लबों से जुड़े प्रतिनिधियों और बच्चों ने रामगंगा बचाओ जागरूकता रैली निकाली। बाद में हुई गोष्ठी में सरकार से कूड़ा निस्तारण के ठोस उपाय करने और जल संरक्षण नीति बनाने की मांग की गई। कहा कि सरकार सबको स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की बात तो कर रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि यदि रामगंगा जैसी नदियां ही नही बचेंगी तो फिर स्वच्छ जल कहां से आएगा।
गोष्ठी में सरकार से रामगंगा को बचाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। इससे पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई। रैली, गोष्ठी में रामगंगा सेवा समिति के एलडी मठपाल, अमन संस्था के रघु तिवारी, नीलिमा भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालादत्त तिवारी, पूर्व प्रमुख नंदन संगेला रश्मि आदि ने विचार रखे। संचालन जगदीश कुमार ने किया। इस मौके पर सोलह गांवों से जुड़े बाल ग्रीन क्लबों के प्रतिनिधियों की ओर से रामगंगा संरक्षण से जुड़े मॉडल आदि प्रस्तुत किए गए। संबंधित बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।