फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Save Forests

वनों को बचाने के लिए आगे आएं लोग

Wed, 04 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 04 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंतगांव में वनाग्नि सुरक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भिकियासैंण की ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल ने वनों का महत्व बताया, इन्हें बचाने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल से ही जंगल की आग पर अंकुश लगाया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया। ब्लॉक प्रमुख नैनवाल ने कहा कि जंगल की आग से पर्यावरण पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है।


विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रमोद नैनवाल ने कहा कि जंगल की आग से अमूल्य वन संपदा नष्ट हो रही है। वन्य जीव वस्तियों का रुख कर रहे हैं। नव रोपित पेड़ पौंधे राख हो रहे हैं। आग के चलते पानी की समस्या भी बढ़ रही है। संचालन करते हुए सरपंच भूपाल भंडारी ने भी जंगल की आग के दुष्प्रभाव बताए। उप प्रभागीय वनाधिकारी बीके सिंह, तहसीलदार राधे राम, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के रेंजर चंद्रशेखर जोशी, वन क्षेत्राधिकारी दीवानी राम, उप राजस्व निरीक्षण मोहन चंद्र जोशी, प्रधन चंद्रशेखर पंत, गिरीश पंत, आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed