फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   sankalp patra bante

मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाईं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
sankalp patra bante
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में संकल्प पत्र वितरित करते भाजपाई। - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। मोदी सरकार-दो की एक साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता सुभाष पांडे के नेतृत्व मे जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में संकल्प पत्र बाँटने का पार्टी का अभियान जारी है। कार्यकर्ताओं ने दौलीगाड़, कांडानौला, रंगोडी, आटी आदि गांवों में लोगों से संपर्क किया और संकल्प पत्र वितरित किए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि जनता के सामने रखी। पार्टी नेता सुभाष पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने घर लौटे प्रवासियों से मुलाक़ात की। प्रवासियों को पीएम और सीएम स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। प्रवासियों से योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार शुरु करने का आह्वान किया। उनके साथ प्रधान संगठन धौलादेवी के अध्यक्ष प्रताप गैड़ा, मनोज पंत, लक्ष्मण डसीला, गोपाल सिंह, बीडीसी सदस्य गणेश कांडपाल, महेश सनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed