{"_id":"6aac4343e6d7c2ff0d0f4ad1","slug":"sarthak-wins-double-title-in-all-india-sub-junior-badminton-ranking-tournament-almora-news-c-232-1-alm1002-148813-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सार्थक ने ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सार्थक ने ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता दोहरा खिताब
Fri, 18 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी, पदक और चैक के साथ मौजूद सार्थक जोशी।
अल्मोड़ा। कोलकाता में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में उत्तराखंड के उभरते शटलर सार्थक जोशी ने सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 13 आयु वर्ग में बॉयज सिंगल्स और डबल्स का दौहरा खिताब अपने नाम किए।
हल्द्वानी निवासी सार्थक जोशी ने कोलकत्ता में 11 से 16 सितंबर तक आयोजित बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के रुद्रा हरीश महर को 19-17,15-4,15-8 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तमिलनाडु के अक्षत डिजू को 15-11,15-12 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सार्थक ने अपने ही जोड़ीदार आंध्र प्रदेश के रेहान डुडेकुला को 15-12,15-13 से पराजित कर खिताब कब्जा जमाया।
ब्वॉयज डबल्स में सार्थक और रेहान की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के रोहित जाधव और अधिराज शेट्टी की जोड़ी को 15-13,15-4 के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने मणिपुर के शानन लिथौनंगवम और देवाशीष सिंह नामेरीकंपम की जोड़ी को 15-7,15-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में इस जोड़ी ने राजस्थान के रक्षित सिंह मेहरा और लोकेश गुरजार की जोड़ी को 16-14,15-12 से हराकर दूसरा खिताब भी अपने नाम किया। सार्थक को इस टूर्नामेंट में नंबर वन सीड मिली। उनकी उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, रामावतार अग्रवाल, रितेश बिष्ट, नरेंद्र भुटियानी सहित खेल प्रेमियों उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।