फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PM's birthday celebrated by lighting the 'Lamp of Blessings'

Almora News: आशीर्वाद का दीया जलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
PM's birthday celebrated by lighting the 'Lamp of Blessings'
अल्मोड़ा मल्ला महल में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्ट
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक मल्ला महल रहा, जहां भव्य आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मल्ला महल परिसर को 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया गया जिसने पूरे शहर का मन मोह लिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन, राष्ट्र सेवा और उनके अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर यह घोषणा की गई कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक संकल्प सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारों की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना, जिलेभर में विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियां आयोजित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और देश वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विधायक मोहन सिंह महरा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, दर्शन रावत, रवि रौतेला, ललित लटवाल, मनीष जोशी, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed