फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rs 33 286 in order to return to student fees

छात्र को फीस के 33,286 रुपए लौटाने का आदेश

Tue, 24 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम ने कुमाऊं विवि के कुलपति और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की बीसीए विभागाध्यक्ष को दूसरे संस्थान में प्रवेश लेने वाले बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र को शुल्क के 33,286 रुपए एक माह के भीतर लौटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

भाकड़ (धामस) निवासी पवन सिंह नगरकोटी पुत्र इंद्र सिंह नगरकोटी ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सत्र 2013-14 में बीसीए प्रथम वर्ष में 22 जुलाई 2013 को प्रवेश लिया और विभाग में एक वर्ष का शुल्क 33,486 रुपए जमा किए। इसी दौरान पवन का चयन सरकारी इंजीनियरिंग कालेज इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर में हो गया। वहां से स्थानांतरित होकर उन्हें राजकीय तकनीकी विद्यालय सीमानंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी पिथौरागढ़ में प्रवेश मिला।
विज्ञापन


 पवन ने परिसर में लिखित में पत्र दिया कि अब उन्हें बीसीए करने की आवश्यकता नहीं है और प्रवेश शुल्क छोड़कर शेष 33,286 रुपए लौटाए जाएं। लेकिन परिसर ने कहा कि विवरणिका में लिखा गया है कि मध्य सत्र में प्रवेश निरस्त करने वाले अथवा अन्यत्र स्थान परिवर्तन करने वाले छात्र को काशनमनी के अलावा कोई शुल्क वापस नहीं होगा। इस पर पवन ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रवींद्र मैठाणी और सदस्य लीला जोशी ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलील सुनी। न्यायालय ने आदेश सुनाया कि विपक्षी कुमाऊं  विवि के कुलपति और बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना एडमिशन फीस और इनरॉलमेंट फीस के 50-50 रुपए, रजिस्ट्रेशन फीस के 100 रुपए काटकर शेष 33,286 रुपए की धनराशि पवन को एक माह के भीतर भुगतान करें। निर्धारित अवधि में धनराशि भुगतान नहीं की गई तो विवि को छात्र को छह फीसदी वार्षिक दर से ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed