{"_id":"65fe8aada7c10ae906020d7d","slug":"roadways-workers-will-get-incentive-for-doing-duty-during-holi-almora-news-c-232-1-shld1002-109814-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: होली में ड्यूटी करने पर रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: होली में ड्यूटी करने पर रोडवेज कर्मियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली के दौरान ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 10 दिन तक लगातार ड्यूटी करते हुए मैदानी मार्गों पर 2662 किमी, मिश्रित मार्गों पर 2200 किमी और पर्वतीय मार्गों पर 1980 किमी बस संचालन करने पर 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
नियमित, संविदा, आउटसोर्स के चालक, परिचालक इस योजना का लाभ ले सकेंगेे। योजना के तहत होली के दिन ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालकों को उस दिन का 300 रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा। इस अवधि में जिन चालक, परिचालकों का लोड फैक्टर 85 प्रतिशत से अधिक होगा उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
डिपो कार्यशाला के तकनीकी कार्मिकों, काउंटर पर बुकिंग करने वाले लिपिकों, चेकिंग लिपिक, समयपाल बैग इन आउट लिपिक, संचालन कार्य में लगे डीजल लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, कार्यशाला में आउटसोर्स से लिए गए कार्मिकों को 11 दिन की अवधि में एक अवकाश लेकर 10 दिन ड्यूटी करने पर एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कार्यशाला में आउटसोर्स के जो कार्मिक एक अवकाश लेकर 10 दिन ड्यूटी करेंगे उन्हें 750 रुपये मिलेंगे। सभी कार्मिकों, चालक, परिचालकों को भुगतान योजना समाप्ति के बाद 10 दिन के भीतर किया जाएगा।
विज्ञापन
Iहोली के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की गई है। जो एक अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। सभी को योजना समाप्ति के बाद 10 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। -विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।I