{"_id":"661ab89ffeca05bc5c0085a3","slug":"roadways-buses-disappeared-from-the-roads-passengers-kept-wandering-almora-news-c-232-1-alm1001-110677-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़कों से गायब हुईं रोडवेज बसें, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़कों से गायब हुईं रोडवेज बसें, भटकते रहे यात्री
Sat, 13 Apr 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। चुनाव ड्यूटी के चलते 30 में से 23 बसें सड़कों से गायब रहीं और सिर्फ सात बसों का संचालन हुआ। पर्याप्त बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान रहे। उन्हें वाहनों के लिए भटकना पड़ा। मजबूर होकर उन्होंने ऊंचा किराया देकर टैक्सी में सफर किया।
अल्मोड़ा डिपो से टनकपुर, दिल्ली, देहरादून रूट पर हर रोज 30 बसों का संचालन होता है, इनमें 4000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। अल्मोड़ा डिपो के बेड़े में शामिल 23 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। शनिवार को ये बस चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुईं और यात्रियों को इनके लिए भटकना पड़ा। यात्रियों ने टैक्सी स्टैंड और केमू स्टेशन का रुख किया। केमू की भी अधिकांश बस चुनाव ड्यूटी में जाने से यात्री टैक्सी में धक्के खाने के लिए मजबूर हुए। संवाद
टैक्सियों का सीमित संख्या में हुआ संचालन
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए 315 से अधिक टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। ऐसे में जिले की सड़कों पर सीमित संख्या में टैक्सी का संचालन हो रहा है। रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्री टैक्सी स्टैंड पहुंचे, लेकिन हल्द्वानी सहित आंतरिक रूटों पर इनका कम संचालन होने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Iबस न मिलने से दिक्कत हुई। सुबह से रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार किया। बस नहीं पहुंची तो टैक्सी स्टैंड आना पड़ा। -विमला आर्या, मंडलसेरा। I
I
I
Iकिसी तरह टैक्सी से हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंची। सुबह से ही बस का इंतजार किया, लेकिन राहत नहीं मिली। अब आगे के सफर के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा। -धरम सिंह कार्की, कमेड़ीछीना।I
Iबसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। फिलहाल बसों की कमी हुई है। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद हालात सामान्य होंगे। -विजय तिवारी, एआरएम, अल्मोड़ा डिपो। I