{"_id":"5a072c444f1c1bf2538bc2cc","slug":"roadways-bus-falls-down-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बस सड़क से नीचे गिरी, यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बस सड़क से नीचे गिरी, यात्री बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
पेड़ के सहारे अटकी बस।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मानिला आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस शनिवार की सुबह सात बजे तल्ला मानिला मंदिर के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय सड़क से नीचे जा गिरी। संयोग से कुछ दूरी में जाकर बस पेड़ों में अटक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। साथ ही बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07-पीए-3160 दिल्ली से मानिला की तरफ आ रही थी। उस वक्त बस में 11 यात्री सवार थे। सुबह करीब सात बजे तल्ला मानिला मंदिर के पास रोडवेज की बस एक अन्य बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, लेकिन कुछ दूरी में जाकर बस पेड़ों में अटक गई। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सड़क में पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि बस पेड़ों में नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन