फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadwaije Staff Union Almora

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोविंद शाखाध्यक्ष, राजकुमार शाखा मंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadwaije Staff Union Almora
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। रोडवेज स्टेशन स्थित शाखा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अल्मोड़ा शाखा का अधिवेशन हुआ। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। परिषद के चुनाव में गोविंद प्रसाद टम्टा अध्यक्ष, गिरीश चंद्र आर्या, त्रिभुवन पांडे उपाध्यक्ष, राजकुमार टम्टा शाखा मंत्री, प्रदीप कुमार टम्टा, हरिप्रसाद शाखा संयुक्त मंत्री, आनंदी शुक्ला कोषाध्यक्ष, हरीश रावत संगठन मंत्री, सुरेश सिंह नेगी संप्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन

उमेश चंद्र भट्ट व राम दत्त पपनै क्षेत्रीय सदस्य, तारा दत्त जोशी, गोपाल दत्त जोशी, ममता दानू, तारा सिंह, गीता पांडे, भुवन सनवाल कार्यकारिणी सदस्य, ललित सिंह बोरा, धीरज लटवाल, रवींद्र भंडारी, अमित मोहन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, बची सिंह, करन सिंह, ललित सिंह राणा, भगवान सिंह, महेंद्र लाल मनोनीत सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। लंबित मांगों को पूरी कराने के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जून, जुलाई, अगस्त तीन माह से वेतन नहीं मिला है। कोरोना काल में कर्मचारियों ने मुुस्तैदी से ड्यूटी की लेकिन अब शासन कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न कर उनकी उपेक्षा कर रहा है। वेतन न मिलने से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाने पर चर्चा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक मनोहर सिंह रावत, लाल सिंह फर्त्याल थे। गोविंद प्रसाद टम्टा की अध्यक्षता में राम दत्त पपनै ने संचालन किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, सुरेश सिंह नेगी, ममता दानू, गोपाल जोशी, तारा जोशी, प्रदीप टम्टा, राजकुमार, हरिप्रसाद, गुसांई राम, ललित बोरा, हरीश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजन बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद स्थानीय शाखा की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने का संकल्प जताया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी के लिए गुंजन उपाध्याय अध्यक्ष चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक उमेश चंद्र भट्ट और गोविंद प्रसाद टम्टा की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में गुंजन उपाध्याय को अध्यक्ष और लाल सिंह फर्त्याल शाखा मंत्री चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर मदन सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनके अलावा मनोहर सिंह रावत और प्रमोद जोशी क्षेत्रीय सदस्य चुने गए। कार्यकारिणी के लिए शंकर दत्त जोशी, आनंद पपने उपाध्यक्ष, अशोक अधिकारी, जगदीश पुजारी संयुक्त मंत्री, नंदन सिंह फर्त्याल संगठन मंत्री, भुवन शर्मा संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। जीवन सिंह देव, हीरा सिंह देव, लोकपाल सिंह, राजेंद्र सिंह और गोविंद सिंह सदस्य चुने गए। हीरा सिंह देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लाल सिंह फर्त्याल, दर्शन सिंह भंडारी, विनोद कुमार, राम सिंह, केके गुप्ता, रमा देवी, मीरा जोशी, कौशल्या रजवार, विपिन तिवारी, रवींद्र सिंह बजेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed