{"_id":"5a9eb2514f1c1bef7b8baeb3","slug":"road-condition-of-jageshwar-bazar-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर बाजार की सड़क की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर बाजार की सड़क की हालत खराब
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम जाने वाली मुख्य सड़क के हाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागेश्वर धाम के बाजार क्षेत्र में सड़क की हालत खस्ता होने से लोग परेशान हैं। जागेश्वर बाजार क्षेत्र में सड़क में कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क में वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि जागेश्वर धाम में हर रोज काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। अब गर्मियों के सीजन में भीड़ और भी बढ़ जाएगी। कस्बे के बाजार में सड़क की हालत काफी खराब है। कई जगह गड्ढे बने हुए हैं जिससे पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
गड्ढों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं बरसात होनेपर गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे भी काफी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर लोनिवि ने कुछ स्थानों पर सड़क के गड्ढों को भर दिया था, लेकिन कई जगह आज भी सड़क खराब पड़ी हुई है। इधर पूर्व छात्र संघ सचिव गिरीश भट्ट ने कहा कि सड़क की दशा ठीक करने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जा चुकी है। उन्होंने सड़क को नया रूप देने की मांग की है। दूसरी तरफ जागेश्वर के ग्राम प्रधान हरिमोहन भट्ट ने बताया कि सड़क की खराब हालत के बारे में लोनिवि और प्रशासन के अधिकारियों को बताया गया है।
विज्ञापन