फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road broken during construction, traffic halted

Almora News: निर्माण के दौरान रास्ता टूटा, आवाजाही ठप

Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Road broken during construction, traffic halted
निर्माण के दौरान टूटा सोमेश्वर महाविद्यालय का रास्ता। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में उप जिला चिकित्सालय के नव निर्माण कार्य के दौरान अस्पताल के समीप से कई गांवों को जोड़ने वाला रास्ता टूट गया। इस वजह से आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डेढ़ किमी घूमकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



उप जिला चिकित्सालय में निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते विभिन्न गांवो को जोड़ने वाला रास्ता अस्पताल के समीप ध्वस्त हो गया। इससे लोगों की आवाजाही ठप हो गई। रास्ता टूटने से प्राथमिक विद्यालय मल्लाखोली, जीआईसी सोमेश्वर, हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, फराली, मल्लाखोली, अर्जुन राठ, वमनथलिया, दडमेजर, बुडैजर आदि क्षेत्रों को आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन




रास्ता ध्वस्त होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों के आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जाए।
- सुरेश बोरा, प्रधान अर्जुन राठ



खेतों में कृषि कार्य जोरों पर है। एक से डेढ़ किमी घूमकर जाने में समय बर्बाद हो रहा है। रास्ता शीघ्र बनाया जाए।

- जानकी बोरा, सोमेश्वर



रास्ता टूटने से विद्यार्थियों को भी आवाजाही में परेेशानी हो रही है। पर लोगों की समस्या को देखने वाला कोई नहीं है।

-राधिका बोरा,सोमेश्वर


रास्ता बंद होने खेतों में काम करने जाने वाली महिला भी परेशान हैं। समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

- विमला बोरा, सोमेश्वर

कोट


मामले की मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

- जयवर्धन शर्मा, एसडीएम सोमेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed