{"_id":"64de5ee06300dfcf980cab14","slug":"retired-personnel-raised-demand-for-pension-hike-almora-news-c-232-1-alm1001-1911-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: केंद्रीय सेवानिवृत्त कर्मियों ने प्रतिवर्ष ढाई फीसदी पेंशन बढ़ोतरी की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: केंद्रीय सेवानिवृत्त कर्मियों ने प्रतिवर्ष ढाई फीसदी पेंशन बढ़ोतरी की उठाई मांग
Thu, 17 Aug 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में वार्षिक सम्मेलन में मौजूद सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति के 13 वें वार्षिक सम्मेलन में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने हर वर्ष पेंशन के साथ मेडिकल एलाउंस बढ़ाने की मांग की। कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करना चाहिए।
बृहस्पतिवार को नगर के लिंक रोड स्थित एक होटल के सभागार सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति का वार्षिक अधिवेशन हुआ। वक्ताओं ने प्रतिवर्ष ढाई फीसदी पेंशन बढ़ोत्तरी करने, मेडिकल एलाउंस एक हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के उपचार की सुविधा हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में भी सीजीएचएस के तहत होनी चाहिए। वहीं उन्होंने काठगोदाम से अल्मोड़ा तक रेल लाइन बिछाने, अस्पतालों में जन औषधी केंद्रों में पर्याप्त दवा की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई।
इस दौरान वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी, रविंद्र खुल्वे, हीरा सिंह, गंगा सिंह, नवीन चंद्र, बीएस नेगी, डॉ. पीसी पंत, डीएस मेहरा, आरपी जोशी, हरीश सिंह, एसएस साह, एमबी कांडपाल, गोपाल राम, जीएस बिष्ट, बीएस बिष्ट, शेष राम, जगदीश पाठक, हेम चंद्र जोशी, हर्षवर्धन चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद