फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   request to postpone public announce

पंचेश्वर बांध की जन सुनवाई स्थगित करने की मांग

Fri, 04 Aug 2017 10:41 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
महाकाली नदी पर प्रस्तावित पंचेश्वर जल विद्युत योजना में जन सुनवाई को लेकर माटू जन संगठन ने सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि जन सुनवाई पर्यावरण प्रभाव आकलन के लिए 14 सितंबर 2006 की अधिसूचना के नियमों को दरकिनार करके की जा रही है। जन सुनवाई का आदेश ग्रामीणों को एक माह पूर्व मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


संगठन ने जन सुनवाई को स्थगित करने की मांग की है। केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय को भेजे पत्र में संगठन ने कहा कि जन सुनवाई के तीनों ही स्थान बांध प्रभावित क्षेत्र से काफी दूर हैं। संगठन सदस्य विमल भाई ने आरोप लगाया कि बांध प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति निम्न स्तर पर है।
विज्ञापन


जबकि बांध और जन सुनवाई का मसौदा अंग्रेजी में बना है। ऐसे में ग्रामीण सही प्रतिक्रिया कैसे दे पाऐंगे। उन्होंने जन सुनवाई स्थगित करने की मांग करते हुए अगली सुनवाई के स्थल बांध प्रभावित क्षेत्रों में रखने, जन सुनवाई का समय मानसून के बाद रखने, बांध और जन सुनवाई से संबधित मसौदे को हिंदी में समझाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के दायरे में अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के कई इलाके डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। चंपावत में नौ अगस्त, पिथौरागढ़ में 11 और अल्मोड़ा में 17 अगस्त को जन सुनवाई की जानी है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के मनोज मटवाल, सुरेंदर आर्य, ओंकार सिंह धोनी, रवि देव के अलावा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed