फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet in rural sitting on NH

रानीखेत में एनएच पर बैठे ग्रामीण

Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet in rural sitting on NH

नानीसार में उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के साथ मारपीट और उनके साथ धरना दे रहे दर्जनभर आंदोलनकारियों को शांतिभंग के आरोप में उठाकर जेल में डालने का मामला तूल पकड़ गया है।

विज्ञापन


विरोध में नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और कई ग्रामीणों ने रविवार को द्वारसों में रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में एसपी के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


नानीसार में जिंदल ग्रुप के लोगों द्वारा उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के साथ हुई मारपीट मामले से गुस्साए क्षेत्र के ग्रामीण नानीसार बचाओ आंदोलन के बैनर तले द्वारसों एनएच पर एकत्र हुए और यहां चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बाहर से आए लोग सरकार और प्रशासन की शह पर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों का उत्पीड़न हो रहा है। मारपीट के बाद धरने पर बैठे लोगों को प्रशासन ने दबाव में जबरन उठाकर जेल भेज दिया, जबकि जिंदल ग्रुप के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

 इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन दबाव में कार्य कर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष और उनके साथ अन्य 12 लोगों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस दौरान एनएच पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई।


हरकत में आए एसपी केएस नगन्याल ने अल्मोड़ा से फोन पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गिरफ्तार हुए लोगों को देर शाम तक रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। आश्वासन पूरे नहीं होने पर सुबह 10 बजे से फिर जाम लगाने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed