{"_id":"68e94f226b592754900b1e29","slug":"rama-broke-shivas-bow-and-parashurama-became-angry-almora-news-c-231-1-shld1005-119202-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राम ने तोड़ा शिव धनुष परशुराम हुए क्रोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राम ने तोड़ा शिव धनुष परशुराम हुए क्रोधित
Fri, 10 Oct 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ के टीट बाजार में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर के दृश्य का अभिनय करते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/कपकोट (बागेश्वर)। टीट बाजार में रामलीला मंचन जारी है। तीसरी रात की लीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। कपकोट के भराड़ी में भी शिव धनुष भंजन और परशुराम के क्रोधित होने की लीला का मंचन किया गया।
बृहस्पतिवार की शाम जनक दरबार के दृश्य से मंचन की शुरूआत हुई। सीता से स्वयंवर रचाने के लिए देश-विदेश से आए राजा शिव धनुष को तोड़ने का प्रयत्न करते हैं लेकिन कोई उसे उठा तक नहीं सकता। जब कोई राजा धनुष हिला नहीं सकता तो विश्वामित्र के आदेश पर राम धनुष को तोड़ देते हैं। राम और सीता के स्वयंवर के दौरान ही परशुराम का प्रवेश होता है। धनुष को टूटा देखकर वह क्रोधित होते हैं। लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राम-परशुराम संवाद का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
राम की भूमिका योगेश, सीता की मानक, लक्ष्मण की शिवम, रावण की दीपक गोस्वामी ने निभाई। इससे पूर्व कमेटी के संरक्षक और पूर्व विधायक विधायक ललित फर्स्वाण ने लीला का शुभारंभ किया। वहां प्रवक्ता नंदन अल्मिया, निदेशक नीरज पंत, व्यवस्थापक संजय फर्स्वाण, मंच प्रभारी दिनेश बिष्ट आदि रहे।