फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rajinikanth reached Yogoda Ashram under spiritual migration

आध्यात्मिक प्रवास के तहत योगदा आश्रम पहुंचे रजनीकांत

Sat, 17 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 17 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth reached Yogoda Ashram under spiritual migration
फिल्म अभिनेता रजनीकांत को योगदा आश्रम की पुस्तक भेंट करते स्वामी वासुदेवानंद - फोटो : अमर उजाला

प्रख्यात सिने अभिनेता और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आध्यात्मिक प्रवास के तहत शनिवार दोपहर 1:15 बजे द्वारहाट पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने मित्र बीएस हरी के निवास तल्ला कौंला स्थित गुरुशरण निवास पहुंचे। कुछ समय विश्राम के बाद सहयोगियों के साथ बाहर आए और शुभचिंतकों का अभिवादन किया, लेकिन बिना किसी से बात किए बिना साथियों के साथ कमरे में वापस चले गए। इसके बाद देर शाम वह योगदा आश्रम पहुंचे।

विज्ञापन


 रजनीकांत को योगदा आश्रम से बेहद लगाव रहा है। वह  पूर्व में भी आध्यात्मिक शांति के लिए यहां आते रहे हैं। रजनीकांत आध्यात्मिक शांति के लिए अक्सर यहां आते रहे हैं। वह पहली बार 2002 में अपने साथी बीएस हरी और राजन के साथ योगदा आश्रम आए थे। देर शाम वह योगदा आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ समय वहां साधना करने के बाद वह आश्रम संचालक स्वामी वासुदेवानंद से मिले। स्वामी वासुदेवानंद ने उन्हें योगदा सत्संग पत्रिका भेंट की। इससे पहले सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों का वहां जमावड़ा लग गया, लेकिन वह मीडिया कर्मियों मुखातिब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक रजनीकांत के यहां 20 मार्च तक प्रवास पर रहने की संभावना है। रविवार को रजनीकांत पांडवखोली स्थित महावतार बाबा जी की गुफा में दर्शन के लिए जाएंगे। उनके साथ मित्र राजन, रवि आदि भी थे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed