फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Raja Pandey and Sharad Kannaujiya won the carrom final match.

Almora News: राजा पांडे और शरद कन्नौजिया ने जीता कैरम का फाइनल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Raja Pandey and Sharad Kannaujiya won the carrom final match.
अल्मोड़ा। खजांची मोहल्ले में पिछले दो सप्ताह से चल रही ओपन प्राइजमनी मैत्री कैरम प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गई। कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजा पांडे और शरद कन्नौजिया की जोड़ी ने जीत कर ट्राफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला राजा पांडे और शरद कन्नौजिया की जोड़ी और प्रमोद कुमार और सचिन की जोड़ी के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मुकाबला तीन राउंड तक चला और हर राउंड में रोमांच चरम पर रहा। पहले राउंड में प्रमोद कुमार और सचिन की जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 29–9 से शानदार बढ़त बनाई। उनकी सटीक स्ट्राइक और बेहतरीन तालमेल ने दर्शकों को प्रभावित किया। दूसरे राउंड में राजा पांडे और शरद कन्नौजिया ने जबरदस्त वापसी की। संयमित रणनीति और सटीक शॉट्स के दम पर उन्होंने 31–21 से मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्णायक तीसरे राउंड में राजा पांडे और शरद कन्नौजिया की जोड़ी पूरी तरह हावी रही। उन्होंने 29–13 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। अंतिम शॉट लगते ही दर्शकों की तालियों और उत्साहपूर्ण नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। फाइनल मुकाबले के निर्णायक मंडल में फिरोज अंसारी और हर्षवर्धन वर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

दोनों ने पूरे मैच का संचालन पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ किया, जिससे खिलाड़ियों का विश्वास और उत्साह बना रहा। समापन अवसर पर विजेता टीम राजा पांडे और शरद कन्नौजिया को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार और एक आकर्षक ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं उपविजेता टीम प्रमोद कुमार और सचिन को 3 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार दिए गए। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि रौतेला एवं विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह रहे। अतिथिययों ने कहा कि खेल गतिविधियां समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजन बराबर होते रहने चाहिए। इस दौरान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विनीत बिष्ट ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और युवाओं के उत्साह का उत्सव है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की बात कही। इस दौरान राजेश पांडे, मनीष वर्मा, राजेश साह, रोहित साह, पंकज वर्मा, परीक्षित साह, कंचन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, आनंद भोज, ललित मोहन साह, दीपक वर्मा, राजेश साह, हेम साह, मनोज साह, ललित मोहन साह, संजय वर्मा टैनी, राकेश साह, चंदन गैड़ा, किशन साह, कपिल सहगल, दीपक अग्रवाल, विवेक वर्मा, अनिल बिष्ट, अभय साह, अमित साह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed