{"_id":"649b206a3b8aed4432087308","slug":"rain-in-almora-district-almora-news-c-8-1-177205-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, लोगों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, लोगों के चेहरे खिले
Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के लोगों के साथ ही किसानों को मौसम का साथ मिला है। जिले में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से तापमान गिरा और गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटी है।
जिले में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों का सहारा लेते रहे तो कई लोग छाता के सहारे आवाजाही करते नजर आए।
वहीं बारिश ने किसानों को भी खुशी का मौका दिया है। किसान भी रोपाई और बागवानी के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उन्हें मौसम का साथ मिला तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।