फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Public Transport in Kumaon

अल्मोड़ा से हल्द्वानी ढाई हजार, बागेश्वर को तीन हजार में बुक हो रही टैक्सी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Public Transport in Kumaon
अल्मोड़ा। बसों के किराये में दोगुना वृद्धि के बावजूद प्रदेश में सार्वजनिक वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कोरोना महामारी के चलके बसों में सुरक्षित दूरी के मानकों के अनुसार 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठाया जाना है। केमू, रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि अभी उनके पास स्पष्ट आदेश नहीं पहुंचा है। ऐसे में जून अंतिम सप्ताह तक सार्वजनिक वाहनों के संचालन में संशय बना है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने के लिए 2500 रुपये में अल्टो और बागेश्वर तक मैक्स कैब तीन हजार रुपये में बुक हो रही है।
विज्ञापन

सरकार ने बसों के किराये में दोगुने से अधिक वृद्धि की है। सरकार के आदेश के बावजूद केमू, रोडवेज, टैक्सी, मैक्स कैबों का संचालन नहीं हो रहा है। अल्मोड़ा स्थित रोडवेज डिपो से 19 सेवाओं का संचालन होता है। केमू की कुमाऊं मंडल में 350 से अधिक बसें चलती हैं। जनता कर्फ्यू से केमू, रोडवेज बसों के पहिये थमे हैं। इससे रोडवेज, केमू को प्रतिमाह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। बसों का किराया दोगुना करने के बावजूद रोडवेज के साथ ही केमू, टैक्सी, मैक्स कैब मालिक बसों का संचालन करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। केमू स्टेशन इंचार्ज बीबी चंदोला ने बताया कि बसों के संचालन के लिए अभी स्पष्ट आदेश नहीं मिला है। रोडवेज को भी आदेश का इंतजार है। केमू, रोडवेज का कहना है कि स्पष्ट आदेश मिलने पर ही वह वाहनों का संचालन करेंगे। जरूरी काम होने पर लोग टैक्सी, मैक्सी कैब बुक कराकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक चपत लग रही है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी तक अल्टो की 2500 रुपये और अल्मोड़ा से बागेश्वर तक मैक्स कैब की तीन हजार रुपये में बुकिंग हो रही है। इससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। सार्वजनिक वाहनों का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

तेल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा
अल्मोड़ा। धारानौला निवासी मोहन राम ने बताया कि उन्हें बागेश्वर जाना है लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। वाहन बुकिंग पर ले जाने पर कैब वाले तीन से पांच हजार रुपये तक मांग रहे हैं। इन दिनों कई लोग मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम से वाहन बुक कर अल्मोड़ा तक तो आ जा रहे हैं लेकिन यहां से आगे के लिए उन्हें वाहन नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में प्रवासी स्थानीय टैक्सी, मैक्स बुक करा रहे हैं। इससे उन्हें काफी तगड़ी चपत लग रही है। टैक्सी यूनियन के कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी बाली ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक टैक्सी में सिर्फ दो सवारी ही बैठ पा रही है। इससे तेल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed